Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सोनिया-राहुल को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप

नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2025:नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पार्टी उग्र हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर भारी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई जानबूझकर उनकी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए की गई है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि इस मामले में कोई ठोस आधार नहीं है और यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित मामला है। पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए यह कदम उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह 12 साल पुराना झूठा केस है और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप बेबुनियाद हैं।

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर ईडी के दफ्तरों के सामने और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह सभी घटनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदले की राजनीति का हिस्सा हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने 9 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई