Congress Press Conference: महंगाई पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप….

गैस से पेट्रोल तक महंगाई की मार, कांग्रेस ने घेरा सरकार को...

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। (Congress Press Conference) कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण आम जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है।कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पिछले कुछ महीनों में ही सैकड़ों रुपए की बढ़ोतरी से कारोबारियों और आम लोगों पर बोझ बढ़ा है। वहीं घरेलू गैस के दाम भी बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।

गैस से पेट्रोल तक महंगाई की मार (Congress Press Conference)

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर राहत देने के दावों के बीच कीमतें फिर बढ़ रही हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। हवाई ईंधन महंगा होने से यात्रा भी महंगी हो गई है।कांग्रेस ने कहा कि खाद्य तेल, दूध और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का खर्च संभालना मुश्किल हो गया है।साथ ही सरकार पर आरोप लगाया गया कि नीतियों का फायदा सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता महंगाई से जूझ रही है।फिलहाल, महंगाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है… लेकिन आम आदमी को राहत कब मिलेगी, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई