कांग्रेस विधायक ने छुए सिंधिया के पैर, पार्टी बदलने की अटकलों पर क्या बोले MLA?

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश कुशवाह इस समय चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सिंधिया का स्वागत किया और पैर छू लिए। इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि विधायक कुशवाह इसका कुछ और ही कारण बताते रहे।

रविवार को शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विकास कार्यों को लेकर बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन के दौरान उनके पैर छुए और इस बैठक में शामिल हुए। पैर छूने के यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विधायक ने दी सफाई

इन अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने सफाई दी है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद होने के नाते और क्षेत्र के महाराज होने के नाते ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए हैं। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि उन्हें विधायक बनाकर कांग्रेस ने उनका सम्मान किया है। वे हमेशा कांग्रेस में रहेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी नेता के पास जाना पड़ेगा तो वे जाएंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं