चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसके पहले कांग्रेस ने रणनीति तय करने के लिए 13 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में सभी कांग्रेस विधायकों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का उद्देश्य आगामी सत्र में राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की रणनीति तय करना है। कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि का विरोध कर रही है और इसे सदन में जोरदार तरीके से उठाएगी। पार्टी का आरोप है कि यह वृद्धि आम जनता और किसानों पर बोझ डालने वाली है।

इसके अलावा किसानों को खाद और डीएपी की आपूर्ति में कथित कमी का मामला भी विधानसभा में गूंजेगा। भले ही सरकार दावा कर रही हो कि सप्लाई पर्याप्त है, कांग्रेस इस पर बहस की तैयारी कर चुकी है। साथ ही जंगलों की अंधाधुंध कटाई के मुद्दे को भी कांग्रेस सदन में उठाएगी, जिसे लेकर वह पिछले कुछ समय से सड़कों पर आंदोलनरत है।

दूसरी ओर, भाजपा भी अपनी रणनीति के तहत शराब घोटाले का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। हाल ही में इस घोटाले में 20 से अधिक अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, जिन पर कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सत्र के दौरान इन तमाम मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई