नालंदा पार्ट-2 निर्माण पर कांग्रेस ने सरकार से पूछे 10 सवाल, यूथ हब तोड़ने को बताया जनता से धोखा

रायपुर में नालंदा परिसर पार्ट-2 के निर्माण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता श्रीकुमार मेनन ने कहा कि भूमि पूजन से पहले सरकार, पूर्व सरकार और क्षेत्रीय विधायक को रायपुर की जनता के सामने कई सवालों का जवाब देना चाहिए।

मेनन ने आरोप लगाया कि पिछले तीन से चार सालों से स्मार्ट सिटी के तहत बने यूथ हब को नियमों के खिलाफ बताकर जनता को गुमराह किया गया। जबकि विधानसभा में नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के जवाब में स्पष्ट हो चुका है कि यूथ हब नियमों के अनुसार बना था। इसके बावजूद उसे अवैध बताकर तोड़ा गया, जो जनता के साथ धोखा है।

कांग्रेस का कहना है कि 7 से 8 करोड़ रुपए की लागत से बने यूथ हब को तोड़ने से करीब 300 से 400 लोगों का रोजगार छिन गया। मेनन ने सवाल उठाया कि क्या मंत्री अरुण साव या विधायक राजेश मूणत इन लोगों को दोबारा रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी जनप्रतिनिधि ने प्रभावित दुकानदारों की वर्तमान स्थिति जानने की कोशिश की है।

कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि यूथ हब पर खर्च की गई करोड़ों रुपए की राशि की भरपाई कौन करेगा। क्या इसकी जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी अधिकारियों, तत्कालीन सांसद, तत्कालीन विधायक या किसी अन्य की होगी। मेनन ने कहा कि जनता के टैक्स से बने निर्माण को तोड़ने की अनुमति देना गंभीर मामला है।

नालंदा पार्ट-2 के निर्माण स्थल को लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई। पार्टी का कहना है कि जब नालंदा पार्ट-1 के पास पहले से खाली और तय स्थान मौजूद था, तो वहां निर्माण क्यों नहीं कराया गया। जीई रोड के किनारे निर्माण से ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि अरुण साव और राजेश मूणत में नैतिक साहस है, तो वे जनता और मीडिया के सामने इन मुद्दों पर सार्वजनिक बहस के लिए आएं। मेनन ने कहा कि इससे सच्चाई सामने आएगी और जनता खुद तय करेगी कि गलत जानकारी किसने फैलाई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई