कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत तीन राज्यों में नियुक्त किए एआईसीसी पर्यवेक्षक

नई दिल्ली:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ के लिए 17 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सांसद सप्तगिरी उल्का, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सुबोधकांत सहाय, उमंग सिंघार, आर.सी. खुंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल और डॉ. नितिन राऊत जैसे नाम शामिल हैं। इनके साथ ही हिना कांवरे, रीता चौधरी, रेहाना रियाज चिश्ती और सीताराम लांबा को भी सूची में जगह मिली है।

राजस्थान में कुल 30 पर्यवेक्षकों की घोषणा हुई है। इस सूची में विजय इंदर सिंगला, लालजी देसाई, विकार रसूल वानी, यशोमति ठाकुर, भारतसिंह सोलंकी, अनिल चौधरी, अशोक तंवर और गीता भुक्कल जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कुलजीत नागरा, पारेष धनानी, परवीन दावर और कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

तेलंगाना के लिए 22 नेताओं को नियुक्त किया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, सी.पी. जोशी, शक्तिसिंह गोहिल, बेनी बेहानन, अंटो एंटनी, हिबी ईडन और शोभा ओझा जैसे नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ ही बी.वी. श्रीनिवास, अजय सिंह, रिज़वान अरशद और सोफिया फिरदौस को भी सूची में शामिल किया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। पार्टी नेतृत्व का विश्वास है कि संगठन सृजन अभियान से नए नेतृत्व को उभारने, कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को और गति देने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 09 23 at 9.20.06 PM WhatsApp Image 2025 09 23 at 9.20.06 PM 1WhatsApp Image 2025 09 23 at 9.20.06 PMWhatsApp Image 2025 09 23 at 9.21.39 PM 1

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button