बिहार में कन्हैया कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज: पीएम मोदी और RSS को अपशब्द कहने का आरोप

पटना, बिहार | 14 अप्रैल, 2025:बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ अपशब्द कहने को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बीजेपी के मीडिया इंजार्ज दानिश इकबाल ने दर्ज कराई है, जिन्होंने पुलिस से कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

दानिश इकबाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कन्हैया कुमार ने एक निजी टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी और RSS को गाली दी और उन्हें ‘आतंकवादी’ करार दिया। उन्होंने कहा, “मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछता हूं कि क्या वे इस मामले में चुप रहेंगे, या इन देशद्रोहियों को काबू में रखेंगे।”

इकबाल ने कन्हैया की टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया, और पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कन्हैया कुमार इस समय कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रभारी हैं और बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय हैं। हाल ही में, उन्होंने बिहार में ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका समापन 11 अप्रैल को हुआ था। इस यात्रा के दौरान कन्हैया ने बिहार के कई जिलों का दौरा किया और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।

हालांकि, कन्हैया की इस यात्रा के समापन पर एक विवाद खड़ा हो गया जब पुलिस ने उन्हें सीएम आवास का घेराव करने से रोका, जिसके बाद पटना की सड़कों पर हलचल मच गई और कई कांग्रस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button