राज्य में कमिश्नरी लागू, लाल उमेद सिंह को जशपुर की कमान

राज्य शासन ने रायपुर में पहले पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला को सौंपी है। आईपीएस अमित तुकाराम को एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही शहर में तीन उपायुक्तों की पोस्टिंग भी की गई है। ट्रैफिक, क्राइम और साइबर मामलों के लिए अलग-अलग उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं।
कमिश्नरी सिस्टम शुक्रवार से लागू होगा और राजधानी की निगरानी सात आईपीएस अफसर करेंगे। रायपुर नगर को मध्य, उत्तर और पश्चिम क्षेत्र में बांटा गया है।
ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट पुलिसिंग लागू की जाएगी। नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाया जाएगा। साइबर फ्रॉड के मामलों में जागरूकता और कार्रवाई पर ध्यान दिया जाएगा।
नशे के खिलाफ पुलिस अभियान लगातार जारी रहेगा। ड्रग्स, गांजा और नशीली दवाइयों की तस्करी रोकी जाएगी। आसपास के शहरों और राज्यों से नशा रायपुर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि लोगों को सड़कों पर राहत मिल सके।





