Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़, 40 शिवसैनिकों पर केस दर्ज

महाराष्ट्र। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। यह मामला डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का है। पुलिस ने कुणाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 और 356 के तहत केस दर्ज किया है।

कामरा पर यह आरोप है कि उसने शिंदे पर एक गाने के जरिए तंज किया था, जिसके बाद शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कुणाल के मुंबई स्थित स्टूडियो ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल’ में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो की कुर्सियों और लाइटों को तोड़ा और एंट्री गेट को भी क्षतिग्रस्त किया। हालांकि, कुणाल कामरा उस समय स्टूडियो में मौजूद नहीं थे। गाने में कामरा ने शिंदे का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘गद्दार’ और ‘दल-बदलू’ कहा था। गाने में शिंदे के शिवसेना छोड़कर गुवाहाटी जाने की बात भी कही गई थी। इस पर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

अजित पवार का बयान

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि किसी को भी कानून और संविधान से बाहर नहीं जाना चाहिए और अपनी बात सीमाओं में रहकर कहनी चाहिए। शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पुलिस से कुणाल को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिंदे पर की गई टिप्पणी को शिवसेना के स्टाइल में जवाब दिया जाएगा।

संजय राउत का बयान

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल कामरा ने महज एक व्यंग्यात्मक गाने के जरिए राजनीति पर कटाक्ष किया था, और इसके बदले उन्हें इस तरह से निशाना बनाया गया।  शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के ने चेतावनी दी कि अगर कुणाल कामरा ने अपनी हरकतें नहीं रोकीं, तो उन्हें महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे भारत में घूमने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई