कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार माँ बनने को तैयार, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर की घोषणा

नई दिल्ली-मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। 41 वर्ष की उम्र में उन्होंने और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा की।

तस्वीर में भारती साधारण पोशाक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं, जबकि हर्ष उन्हें गले लगाए हुए हैं। इस घोषणा के बाद से सेलेब्स और फैंस की बधाइयों की लाइन लग गई है।

यह जोड़ी 2017 में शादी के बंधन में बंधी थी और अप्रैल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे लक्ष्य (निकनेम “गोला”) का स्वागत किया था। पहले भी दोनों ने दूसरी संतान की इच्छा ज़ाहिर की थी, और अब वह ख्वाब सच होता दिख रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button