Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सरगुजा और रायपुर में ठंड का रिकॉर्ड टूटा, मैनपाट में 2 डिग्री पहुंचा पारा…

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दो वर्ष से भी कम पारा गिर गया है। रविवार को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 15 दिसंबर न्यूनतम तापमान में 12.8 डिग्री व दो दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

इसके अलावा सरगुजा में भी पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 2019 में 3.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ पैकेट में शीतलहर चल रही है। साथ ही साथ उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग के अनेक जिलों में पाले की स्थिति बनी हुई है।

मैनपाट में पाले से ढंका मैदान

शीतलहर के असर से सरगुजा संभाग में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में सबसे कम दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्र में तापमान के सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंचने के कारण जमकर पाला पड़ा है। खेत-खलिहान, घास के मैदान, पेड़-पौधों पर पाले की सफेद परत बिछ गई। बलरामपुर जिले के सामरी पाट में पारा दो डिग्री तक पहुंच जाने से यहां भी ओस की बूंदें जम गईं।

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 17 दिसंबर से प्रदेश में बादल छाए रहने तथा 18 दिसंबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 02.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

बना हुआ है यह सिस्टम

आगामी 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। तत्पश्चात अगले दो दिनों में इसके और अधिक स्पष्ट होने व पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। जिससे आगामी तीन दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं।

प्रदेश का पारा एक से दो डिग्री और गिरा

प्रदेश में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक गिर गया है। अंबिकापुर में अधिकतम 23.6 डिग्री और न्यूनत तापमान 3.7 डिग्री, बीजापुर में अधिकतम पारा 29.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। दंतेवाड़ा में 28.9 डिग्री, न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री, डुमरबहार में अधिकतम 26.9 डिग्री और न्यूनतम 6.3 डिग्री रहा।

जगदलपुर का तापमान

दुर्ग में अधिकतम 28.8 न्यूनतम 8.9,जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री, कांकेर का अधिकतम 27.5 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री, कोरिया में अधिकतम 25.2 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री, लखनपुर में 24.9 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री, महासमुंद का अधिकतम 27.0 डिग्री और न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री रहा।

राजनांदगांव का तापमान

पेंड्रा में अधिकतम 24.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री, रायपुर-लाभांडी का अधिकतम 25.3 डिग्री और न्यूनतम 7.0 डिग्री, रायपुर-लालपुर का अधिकतम 27.3 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री, रायपुर-माना में अधिकतम 26.6 डिग्री, न्यूनतम 9.8 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम 26.1 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई