Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

उत्तर भारत में ‘कोल्ड वेव’ का अलर्ट: दिल्ली से यूपी तक पारा गिरा, पंजाब में तापमान 0°C के करीब

दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को शीतलहर का असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड तक साफ दिखाई दिया। कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया, जबकि घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात को प्रभावित किया।

पंजाब के एसबीएस नगर (नवांशहर) जिले का बल्लोवाल इलाका सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। राज्य के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। गुरदासपुर में 2.7, बठिंडा में 3 और अमृतसर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा का भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा के अंबाला में 5.8, गुरुग्राम में 4.9 और फरीदाबाद में 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

दिल्ली में पांच दिनों की शीतलहर के बाद शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। सुबह IGI एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर 150 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कश्मीर में सोनमर्ग और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5, पहलगाम में माइनस 2.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की उम्मीद से ठंड का असर बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई