प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बरकरार, अंबिकापुर में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर का असर देखा गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। इसी वजह से अंबिकापुर शीतलहर की सबसे ज्यादा चपेट में रहा।

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहे, जबकि शाम होते ही ठंडक बढ़ गई। शहर में हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर में कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई