मुख्यमंत्री ने किया रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर दौरे के दौरान शहर के दिल में मौजूद रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

यह स्टेडियम लगभग 5 एकड़ जमीन पर बना है, जिसे पंडरिया जमींदारी के राजा रघुराज सिंह जगत ने वर्ष 1958 में खेलों के विकास के लिए दान कर दिया था। उनकी दी गई इस जमीन पर बने स्टेडियम में क्रिकेट सहित कई इनडोर खेल आयोजित होते हैं।

रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास भी खास रहा है। यहां 1978, 1979 और 1981 में रणजी ट्रॉफी के तीन मैच खेले गए थे, जिनमें मध्य प्रदेश, रेलवे और विदर्भ की टीमें आमने-सामने हुई थीं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी यहां अपने खेल का हुनर दिखा चुके हैं।

फिलहाल इस स्टेडियम की देखरेख फिजिकल कल्चरल सोसाइटी करती है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button