CM Sai’s statement: नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर, बुलेट की जगह बैलेट पर दिया जा रहा जोर

CM Sai’s statement (रायपुर) : सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, ऐसी खबरें आत्मिक संतोष देती है कि बस्तर संभाग में अब बुलेट की जगह बैलेट का जोर चल रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के 130 से अधिक मतदान केंद्रों में 40 साल बाद वहां के ग्रामीण, पंचायत चुनाव में मतदान करेंगे।

यहीं नहीं नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी ग्रामीण इस बार मतदान करने के लिए उत्साहित हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि बस्तर संभाग में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध नहीं किया है, यह सब सम्भव हुआ है हमारी सरकार द्वारा उन अति संवेदनशील क्षेत्रों में 40 से अधिक नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना से। बस्तर में कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है।

यहां के लोगों के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक खात्मा तय है। बस्तर संभाग के इन सभी ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सुरक्षाबल के जवानों का सहृदय अभिनंदन। यही है गनतंत्र पर गणतंत्र की विजय! जय बस्तर, जय छत्तीसगढ़।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button