सीएम साय ने जगदलपुर में किया 356 करोड़ से ज्यादा के 228 विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कैबिनेट के वन मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव गुरुवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे।

सीएम का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सी एम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ समेत बस्तर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बस्तर में निकाली जानें वाली पद यात्रा के सवाल पर सी एम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय नेता भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा कर चुके है।

इससे कुछ होने वाला नहीं है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों पर हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए साय ने कहा इसे रोका जाना चाहिए। विवाद इसलिए हो रहा है कि इसे रोका जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर के लोगों को 356 करोड़ रुपए विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई