सीएम विष्णुदेव साय ने नितिन नबीन को दी बधाई, कहा-उनके नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा एक अजेय शक्ति के रूप में आगे बढ़ेगी।

सीएम साय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का मजबूत संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का यह नया दौर देश के राष्ट्र निर्माण में एक नई गाथा रचे, यही उनकी मंगलकामना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई