वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया में साझा किया अनुभव

दिल्ली।  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गुरुवार को श्रीनगर से कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करते हुए जम्मू पहुंचे। इस सफर में उनके साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य सहयोगी भी थे। उमर अब्दुल्ला ने ट्रेन यात्रा का वीडियो और तस्वीरें अपने निजी ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “जम्मू जाने का समय आ गया है #वंदेभारत #ट्रेन यात्रा।”

अधिकारियों के अनुसार, यह यात्रा श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से शुरू हुई और यात्री कटरा तक वंदे भारत ट्रेन में पहुंचे, जिसके बाद वाहनों के जरिए वे जम्मू पहुंचे। हालांकि उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून, 2025 को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कटरा से श्रीनगर और वापसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। उद्घाटन समारोह में उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए थे। यह डॉ. फारूक अब्दुल्ला की दो हफ्तों में दूसरी वंदे भारत यात्रा रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button