Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दिल्ली में महिला सांसद से झपटमारी, चाणक्यपुरी में एमपी सुधा से छीनी गई चेन

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में एक गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई है, जहां तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा रामकृष्णन के साथ झपटमारी की घटना हुई। घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब सांसद सुधा अपने निवास तमिलनाडु भवन से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। पोलैंड दूतावास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

झपटमारी के दौरान सुधा रामकृष्णन ने विरोध करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें मामूली चोटें भी आईं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांसद सुधा रामकृष्णन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राजधानी के वीवीआईपी क्षेत्र में हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने गृह मंत्री से अपील की है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल झपटमारी की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

आर. सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और फिलहाल तमिलनाडु भवन में रह रही हैं। दिल्ली जैसे शहर के वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने आमजन और वीआईपी दोनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई