Chinese Manjha Incident: राजधानी में चाइनीज मांझा से फिर हादसा, स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चायनीज मांझा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। हाल ही में, चायनीज मांझे की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल हो गए। घायल बुजुर्ग का मुंह और अंगूठा बुरी तरह से कट गया है और उनका इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अमलीडीह निवासी 61 वर्षीय होमराज ब्राह्मणकर स्कूटी से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर पंडरी क्षेत्र में चायनीज मांझे में फंसकर उनका मुंह और अंगूठा कट गया। उन्हें पहले पंडरी जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर हालत को देखते हुए अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूर्व में हो चुकी ये घटनाएं

19 जनवरी को चायनीज मांझे के कारण 7 साल के मासूम पुष्कर साहू की जान चली गई थी। उनका गला चीनी मांझे से कट गया था। इसी तरह, एक और घटना में महिला वकील पूर्णशा कौशिक के गले और हाथ में चायनीज मांझा फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं।

धडल्ले से शहर में बिक रहा चायनीज मांझा

चायनीज मांझा पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ये धड़ल्ले से शहर में बिक रहा है। इसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई