मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद को मिली बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिवालय में पदस्थ प्रमुख सचिव और सचिवों के कार्यों का विभाजन किया गया है। प्रमुख सचिव सुबोध सिंह की नियुक्ति के बाद से सिस्टम में कसावट के लिहाज से यह बदलाव किया गया है। पी दयानन्द को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकेश कुमार बंसल को रायपुर के साथ दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी दी गई इसी तरह बसवराजू को सरगुजा और राहुल भगत को बस्तर की कमान सौंपी गई है।





