Chief Minister’s arrival preparations: रहंगी में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, तैयारियां तेज

कलेक्टर, एसएसपी ने किया स्थल निरीक्षण

बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में 28 फरवरी को (Chief Minister’s arrival preparations) प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहंगी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी के अंतर की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे मुख्यमंत्री, (Chief Minister’s arrival preparations)

साथ ही विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, पार्किंग, हेलीपैड और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। एसएसपी ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में जुटा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई