छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: कॉलेज के 5 छात्रों की खंडी नदी के पास दर्दनाक मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है। सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है। घटना भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी के पास हुई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में तीन लड़के और दो लड़कियां सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुच गई है। सभी के शवों को अस्पताल पहुचाया जा रहा है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button