छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा घोटाला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा घोटाला में सीबीआई ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और डिप्टी कलेक्टर बने सुमित ध्रुव शामिल हैं। सुमित ध्रुव, पीएससी के पूर्व सचिव के बेटे हैं।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में निशा कोसले, दीपा आदिल और जीवन किशोर ध्रुव का नाम भी सामने आया है। जांच में इन सभी की संलिप्तता परीक्षा में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों में पाई गई है। सीबीआई फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस घोटाले के पीछे की पूरी सच्चाई उजागर करने की कोशिश में जुटी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पीएससी परीक्षा घोटाला लंबे समय से सुर्खियों में है। परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों ने न केवल आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि उन हजारों युवाओं के सपनों को भी झकझोर दिया है, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर इन परीक्षाओं में भाग लिया था।

इससे पहले भी इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं और अब सीबीआई की ताजा कार्रवाई से साफ हो गया है कि जांच एजेंसी इस घोटाले की परत दर परत पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का यह बड़ा घोटाला प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़ा कर रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई