छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र आज से शुरू, 18 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही

रायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और अन्य सदस्य शामिल हुए।

यह सत्र पांच दिन तक चलेगा और 18 जुलाई को खत्म होगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें होंगी। जानकारी के मुताबिक, इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के विधायकों की ओर से मंत्रियों से कुल 996 सवाल पूछे जाएंगे।

सत्र के पहले दिन दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से सरकार से तीखे सवाल-जवाब होने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई