मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, फुटबॉल प्रशिक्षक पर FIR दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की। जब युवाओं ने कई साल इंतजार करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें टालमटोल करना शुरू कर दिया।

इस पर पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में एमए की पढ़ाई कर रहे थे, 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया।

इस तरह फंसाया झांसे में

जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अन्य युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह उन्हें मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिलवा चुका है। इसके बाद, जावेद ने युवाओं को अपने घर बुलाया और उनसे एडवांस पेमेंट लेने की बात कही। उसने 50% रकम एडवांस देने और बाकी 50% रकम नौकरी लगने के बाद देने का वादा किया था। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई