छत्तीसगढ़ में 10 IAS अफसरों के प्रभार बदले: पद्मिनी CGMSC से हटाईं गईं; रवि मित्तल CM सचिवालय में बने संयुक्त सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को 10 IAS अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया। CPR रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त और संवाद CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने जारी किया।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) में भी बदलाव हुआ है। IAS पद्मिनी भोई साहू को CGMSC के प्रबंध संचालक पद से हटाकर कोष एवं लेखा संचालक बनाया गया है। उनकी जगह रितेश कुमार अग्रवाल को CGMSC का नया एमडी नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ IAS रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य विभाग के साथ राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

ग्रामीण आजीविका मिशन में बदलाव

अश्वनी देवांगन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है। वहीं जयश्री जैन को इस मिशन से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अविनाश चम्पावत को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग और जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई अहम विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, जिससे विभागीय कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है।

image 2025 08 05t203804789 1754406486

2 1 1754406499

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई