राजगढ़ में खेलो एमपी यूथ गेम्स अवार्ड समारोह में अव्यवस्था, अंधेरे में बांटे गए पुरस्कार

राजगढ़: खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राजगढ़ में आयोजित युवा खेल पुरस्कार वितरण समारोह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। आयोजन स्थल पर शाम होते ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों को अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च की रोशनी के सहारे पुरस्कार दिए गए।

दूर-दराज से आए कई छात्र-खिलाड़ी देर शाम तक समारोह स्थल पर फंसे रहे। उनके घर लौटने के लिए वाहन की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। निजी स्कूलों के कुछ बच्चे पहले ही लौट गए, जबकि अन्य सरकारी स्कूलों के छात्र कार्यक्रम समाप्त होने तक इंतजार करते रहे।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, इसके बावजूद बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी साफ नजर आई। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने आयोजन समिति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम में न तो रोशनी का सही इंतजाम था और न ही बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की गई।

इस घटना ने आयोजन की तैयारियों और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई