CG: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे उद्योग एवं व्यापार मेला, आयोजकों को दी बधाई

बिलासपुर। सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे बीएनआई बिलासपुर उद्योग एवं व्यापार मेले के तीसरे दिन भी यहां भारी भीड़ उमड़ी। तो वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। बिलासपुर में विगत कई वर्षों से उद्योग एवं व्यापार मेले के माध्यम से शहरवासियों को एक ही स्थान पर मनोरंजन उद्योग और वस्तुओं की संपूर्ण संग्रह उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है।

जहां पहुंचकर शहर वासी मनोरंजन के साथ खरीददारी और जानकारी उपलब्ध करते हैं ऐसे में विगत 10 जनवरी से सरकंडा के साइंस कॉलेज मैदान में बीएनआई बिलासपुर उद्योग एवं व्यापार मेले के तीसरे दिन में यहां विशाल जैन समूह उमर पड़ा। क्योंकि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचे मेले में मनोरंजन के साथ उद्योग और अन्य वस्तुओं की जानकारी का संपूर्ण संग्रह प्रस्तुत किया गया।

उद्योग एवं व्यापार मेले में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी उनके साथ उपस्थित रहे इस दौरान मिले के आयोजन के लिए केंद्र राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भी है। ऐसे में उनके बताएं मार्गदर्शन पर चलकर उन्हें आत्मसात किया जा रहा है तो मेले का या भाव स्वरूप बिलासपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button