छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन 631.2 मिमी बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में सबसे कम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल 1 जून से अब तक औसतन 631.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1004.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 328.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग संभागों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही:

रायपुर संभाग:

रायपुर: 581.0 मिमी

बलौदाबाजार: 555.9 मिमी

गरियाबंद: 496.9 मिमी

महासमुंद: 538.1 मिमी

धमतरी: 498.8 मिमी

बिलासपुर संभाग:

बिलासपुर: 671.9 मिमी

मुंगेली: 678.7 मिमी

रायगढ़: 791.2 मिमी

जांजगीर-चांपा: 860.9 मिमी

कोरबा: 695.8 मिमी

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 627.4 मिमी

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 590.6 मिमी

सक्ती: 726.1 मिमी

दुर्ग संभाग:

दुर्ग: 506.5 मिमी

कबीरधाम: 472.2 मिमी

राजनांदगांव: 551.8 मिमी

बालोद: 591.9 मिमी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 791.1 मिमी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 451.5 मिमी

सरगुजा संभाग:

सरगुजा: 466.3 मिमी

सूरजपुर: 804.1 मिमी

जशपुर: 709.2 मिमी

कोरिया: 738.1 मिमी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 701.2 मिमी

बस्तर संभाग:

बस्तर: 725.4 मिमी

कोंडागांव: 478.7 मिमी

नारायणपुर: 592.8 मिमी

बीजापुर: 803.9 मिमी

सुकमा: 495.0 मिमी

कांकेर: 642.3 मिमी

दंतेवाड़ा: 662.4 मिमी

बारिश का यह आंकड़ा खेती-किसानी के लिए राहत भरा है, लेकिन कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा चिंता का विषय भी बन रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी सप्ताहों में और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई