CG: हाथी की मौत मामले में बिजली कर्मी दोषी, क्षेत्रीय प्रभारी गिरफ्तार

कोरबा। डैम के पास करंट लगने से हाथी की मौत के मामले में पुलिस ने एक बिजली कर्मी को दोषी मानते हुए, उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 27-28 दिसंबर की रात कुसमुदा वन परिक्षेत्र के गिधकुंवारी बीत पर हाथी की लाश मिली थी।

वहीं ग्रामीणों ने सुबह हाथी की लाश देखकर वन विभाग और पुलिसकर्मियों को सूचना दी थी। जांच में पाया गया कि समरकना डैम के किनारे से महज 3 मीटर की ऊंचाई पर 11 केवी का तार अटका हुआ था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग और बिजली विभाग में शिकायत की थी। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

,इस मामले में क्षेत्र के प्रभारी गौतम आमटे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद बिजली कर्मी की लापरवाही के कारण वन विभाग ने उसके खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन न्यायालय का क्षेत्राधिकार करतला होने के कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। अब आरोपी को मंगलवार को करतला न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई