छत्तीसगढ

CG: सीएम साय और गृह मंत्री ने शहीद जवानों को दिया कंधा, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा सोमवार को बीजापुर जिले में कुटुरू में किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आठ जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री ने अंतिम यात्रा से पहले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

कारली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के आला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री साय ने उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

सीएम साय ने कहा कि कल बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए। आज दंतेवाड़ा पहुंच, हमारे वीर जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

यह कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए…