CG BUDGET : दूसरे दिन की कार्यवाही, सदन में आज क्या क्या होगा जाने ?

रायपुर।
CG BUDGET : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज शुरू हो गई। इस दौरान सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

स्पीकर रमन सिंह ने जताया शोक
सदन में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का स्थान कभी भी भरा नहीं जा सकता। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री साय का बयान
मुख्यमंत्री भूपेश साय ने कहा, “देश ने एक नायाब हीरा खो दिया है।” उन्होंने डॉ. सिंह के सार्वजनिक जीवन के अहम योगदानों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने रिजर्व बैंक में गवर्नर, वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनका नेतृत्व देश के लिए अभूतपूर्व था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह दस साल तक प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए समर्थन मूल्य 450 से बढ़ाकर 900 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की शुरुआत की। इसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने मनरेगा जैसी योजनाओं की शुरुआत भी की, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला।

सदन में दो मिनट का मौन और स्थगन
सदन में डॉ. मनमोहन सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

यह दिन एक ऐतिहासिक और श्रद्धांजलि का दिन था, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया और उनके आदर्शों को सम्मानित किया गया।

सदन में आज की कार्यवाही

निधन का उल्लेख – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया।
प्रश्नकाल – विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी।
सरकारी दस्तावेज पटल पर रखे जाएंगे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ लोक आयोग, मुक्त विश्वविद्यालय और पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन शामिल हैं।
अनुपूरक अनुदान मांगों पर मतदान – वित्त मंत्री ओपी चौधरी 19,762 करोड़ रुपए की अनुपूरक राशि की मांग रखेंगे।
विनियोग विधेयक पर चर्चा – छत्तीसगढ़ विनियोग पर बहस होगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव – नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक विक्रम मंडावी और शेषराज हरवंश बिलासपुर में नशीली चीजों के सेवन से हुई मौतों का मुद्दा उठाएंगे, जबकि धरमलाल कौशिक अरपा नदी प्रदूषण पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। सदन में सरकार को घेरने की रणनीति कांग्रेस ने तैयार कर ली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई