अमित बघेल की संभावित जमानत पर हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल, रायपुर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी से पहले हाईकोर्ट में कानूनी हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर के अजय सिदारा ने अदालत में कैविएट दायर की है। उनका कहना है कि अगर अमित बघेल अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो कोर्ट बिना विरोधी पक्ष को सुने कोई राहत न दे।

कैविएट में कहा गया है कि बघेल से जुड़े मामले संवेदनशील हैं और उनके बयानों से समाज में असंतोष फैला है। इसलिए अदालत को किसी भी सुनवाई से पहले कैविएटर का पक्ष भी सुनना चाहिए।

उधर, रायपुर पुलिस ने फरार चल रहे अमित बघेल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि बघेल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है और अलग-अलग परिचितों के घरों में छिपा हुआ है।

बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के साथ-साथ इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज जैसे राज्यों में भी एफआईआर दर्ज हैं। मामला 26 अक्टूबर को रायपुर के वीआईपी चौक से शुरू हुआ था, जब छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ की गई थी।

इसके अगले दिन बघेल ने प्रदर्शन के दौरान अग्रसेन महाराज, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के खिलाफ विवादित बयान दिए थे। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अब माना जा रहा है कि अमित बघेल जल्द ही हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं, जिस पर पहले से ही कैविएट दायर कर दी गई है ताकि कोर्ट एकतरफा राहत न दे सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई