नोटो से भरी गाड़ी रायपुर पुलिस के कब्जे में, कार मालिक की तलाश जारी

रायपुर।  राजधानी रायपुर में पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान एक इनोवा कार से करोड़ो रुपए नगद बरामद किए हैं। यह रकम रायपुर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। पुलिस ने आमानाका चैकिंग पॉइंट पर सफेद रंग की इनोवा कार (क्र.नं. 23 BH 8886 J) को रोका और तलाशी ली। कार में बड़ी मात्रा में नगद पैसे छुपाए गए थे, जिन्हें एक डेक में रखा गया था।

पुलिस ने कार के चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कहा कि वे इस रकम के बारे में कुछ नहीं जानते और उन्हें सिर्फ गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आईपीएस अमन झा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्ती की प्रक्रिया जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई