शादी से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर थाना क्षेत्र के भटकाबंस गांव के पास हुआ, जहां एक कार और कंटेनर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से शादी के बाद लौट रहे थे। दूल्हा-दुल्हन की शादी कुछ घंटे पहले ही हुई थी और वे परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जयपुर के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के वक्त अधिकतर लोग कार में सो रहे थे, जिससे टक्कर से बचने का कोई मौका नहीं मिला।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह बनी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव में शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई