साय कैबिनेट की बैठक आज, कृषि और मानसून सत्र पर होंगे अहम फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज मंत्रालय में होने जा रही है। इस बैठक में कृषि, खाद्य और शिक्षा विभाग से जुड़ी कई बड़े फैसलों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की रणनीति पर भी मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक से पहले सभी मंत्रियों को मंत्रालय बुला लिया गया है। हाल ही में सामने आए 3200 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के निलंबन के बाद अब मंत्रिमंडल के बीच इस विषय पर अनौपचारिक चर्चा की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट की यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब मानसून सत्र करीब है। ऐसे में सरकार कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास कर सकती है, जिन्हें सत्र के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।





