उपचुनाव रिजल्ट 2025: लुधियाना वेस्ट में AAP आगे, विसावदर में BJP की वापसी

नई दिल्ली:देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक सामने आए रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) लुधियाना वेस्ट सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त हासिल कर ली है।

लुधियाना वेस्ट सीट से AAP के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा कांग्रेस के भारत भूषण आशू से 2482 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट AAP के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है, जिसे खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘विनम्रता बनाम अहंकार’ की टक्कर बताया था।

गुजरात की विसावदर सीट पर बीजेपी के किरीट पटेल ने 6वें राउंड तक पिछड़ने के बाद बढ़त बना ली है। वे AAP के गोपाल इटालिया से 411 वोटों से आगे हैं। वहीं, कडी (आरक्षित) सीट से बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने 13195 वोटों से बढ़त बना रखी है।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से TMC प्रत्याशी अलीफा अहमद आगे हैं। यह सीट TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी। अलीफा उनकी बेटी हैं।

केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस (UDF) के आर्यदान शौकत आगे चल रहे हैं। यहां मुकाबला LDF, UDF, TMC और NDA उम्मीदवारों के बीच है।

ये उपचुनाव पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल में हुए थे। लुधियाना वेस्ट सीट AAP विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि गुजरात की दोनों सीटें विधायकों के इस्तीफे और निधन के चलते रिक्त हुई थीं।

इन नतीजों से स्पष्ट है कि लुधियाना में AAP और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि गुजरात में BJP अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। बंगाल और केरल में भी सत्तारूढ़ दलों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button