खरीदार ही निकले लूटेरे: OLX पर मोबाइल बेचने आया छात्र, बदमाश लूटकर फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल खरीदने आए युवक ही लूटेर बनकर फरार हो गए। कुम्हारी थाना क्षेत्र में एमकॉम छात्र रोहित देवांगन ने अपने मोबाइल को OLX पर बेचने के लिए एड डाला था। 5 दिसंबर को उसे लेने के लिए दो युवक पहुंचे, लेकिन खरीदने के बजाय मोबाइल लूटकर भाग गए।

जानकारी के मुताबिक, रोहित खमतराई का रहने वाला है। उसने अपने मोबाइल का एड OLX पर डाला था। एड देखने के बाद दो युवकों ने संपर्क किया और टाटीबंध पेट्रोल पंप पर मिलने का समय तय किया। रोहित अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचे, जबकि आरोपियों ने अपने साथी के साथ पहुंचकर सौदा तय किया। मोबाइल, चार्जर और बॉक्स देखकर 22 हजार रुपए का सौदा हुआ, लेकिन आरोपियों ने कहा कि उनके पास कैश नहीं है और ATM से पैसे निकालकर देने का बहाना बनाया।

जैसे ही रोहित आरोपियों के साथ बाइक पर टोल प्लाजा पार कर रहा था, तभी दूसरे बाइक पर सवार आरोपी ने मोबाइल झपट लिया और दोनों फरार हो गए। रोहित ने तुरंत कुम्हारी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। OLX और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसे धोखाधड़ी के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन बिक्री में केवल भरोसेमंद खरीदारों के साथ ही लेन-देन करना चाहिए और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मिलने का समय तय किया जाए। इस घटना ने यह स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उपायों का पालन करना कितना आवश्यक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई