80 करोड़ की GST फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन, रायपुर से कारोबारी संतोष वाधवानी गिरफ्तार

रायपुर में माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) की टीम ने GST चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। इस मामले में कारोबारी संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे रायपुर से हिरासत में लिया गया।

DGGI की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने करीब 80 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस बनाए थे। इन फर्जी बिलों के जरिए गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया गया, जिससे सरकार को लगभग 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि संतोष वाधवानी अपने बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड फर्म मेसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी का संचालन कर रहा था। इसी फर्म के जरिए बिना किसी असली माल या सेवा की सप्लाई किए फर्जी बिल जारी किए गए।

DGGI अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर की गई। बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच में फर्जीवाड़ा साफ नजर आया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संतोष वाधवानी के खिलाफ CGST एक्ट 2017 की धारा 69 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने साफ कहा है कि GST चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने सभी कारोबारियों से कानून का पालन करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अधिकारियों का कहना है कि फर्जी इनवॉइस और ITC का गलत इस्तेमाल न सिर्फ सरकारी रा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई