राजधानी में फिर चली गोली, कांग्रेसी नेता की कमर में लगा छर्रा

कोटा : रायपुर में कोटा इलाके में मंगलवार रात को गोली चली है। बताया जा रहा है कि, शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड-23 से कांग्रेस के जीते पार्षद रोनिता प्रकाश जगत विजय जलूस निकल रहा था। तभी शोरगुल से परेशान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी।

इस दौरान पास में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में एयरगन का छर्रा लग गया, जिससे उनकी कमर के पास का मांस फट गया। देर रात इलाज के लिए कार्यकर्ता को रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई।

जानकारी की मुताबिक, ओशियन डिफेंस एकेडमी के संचालक नंदकिशोर कांग्रेस पार्षद के विजय रैली के शोर से परेशान हो रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी। रैली खत्म होने के बाद सभी कार्यकर्ता पास के मैदान में खाना खा रहे थे। तभी अचानक एयरगन की गोली कांग्रेस कार्यकर्ता को जा लगी।

घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर पथराव किया। पथराव से कारण एकेडमी के खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और एकेडमी के संचालक को हिरासत में लिया है।

आजाद चौक सीएसपी अमन झा ने बताया कि, इस मामले में जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित का बयान लिया गया है। वहीं एकेडमी के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई