Bulldozer Action : अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Bulldozer Action : तहसीलदार और कब्जाधारी में जमकर बहस

Bulldozer Action : अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
रतनपुर। बरसात के मौसम में भी प्रशासन का बुलडोजर अवैध कब्जाधारियों पर कहर बनकर टूटा।(Bulldozer Action) रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने खंडोबा मंदिर के पास अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर कार्रवाई की।
Bulldozer Action : तहसीलदार और कब्जाधारी में जमकर बहस
बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया था। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी और तहसीलदार शिल्पा भगत के बीच जमकर झड़प हुई, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। बारिश के बावजूद प्रशासन की सक्रियता और दबंग कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है





