6 जनवरी से शुरू होगा बजट मंथन, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनेगा विकास बजट:वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के आगामी बजट को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी है कि 6 जनवरी से बजट को लेकर मंत्री स्तरीय बैठकों की शुरुआत होगी। इन बैठकों में राज्य के विकास से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसा बजट तैयार किया जा रहा है, जिसमें जनता की जरूरतों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट प्रदेश के हर वर्ग के लिए लाभकारी हो।

वित्त मंत्री ने संकेत दिए कि आगामी बजट में जनहित से जुड़ी कई नई योजनाएं और सुविधाएं शामिल की जाएंगी। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के विकास को गति देना और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है।

ओपी चौधरी के बयान से साफ है कि इस बार का बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला होगा और छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई