योगी कैबिनेट विस्तार के बीच बृजभूषण का पोस्ट बना चर्चा का विषय, सियासी अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण से ठीक पहले बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके पोस्ट को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है।” उनके इस पोस्ट को योगी सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के कई नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। मनोज पांडे और भूपेंद्र सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान, सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को मंत्री परिषद में शामिल किया गया।

राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे और विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी और संगठन में खुद की अनदेखी को लेकर भी वे असंतुष्ट हैं।

बृजभूषण शरण सिंह अपने बेबाक अंदाज और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका यह पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे बीजेपी के अंदर बढ़ती नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे भविष्य के बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में मान रहे हैं।

वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि क्या बृजभूषण शरण सिंह आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई