ब्रेकिंग न्यूज: पाकिस्तान की नापाक साजिश फिर नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब

भारत:पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान ने दो बार भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर बार उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। यह हमला पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की जवाबी स्ट्राइक के बाद हुआ।

बुधवार रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना और सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। गुरुवार शाम को एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने फिर से विफल कर दिया।

हमलों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने लाहौर के पास आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साफ कहा कि भारत ने सिर्फ आतंकी हमले का जवाब दिया है, और तनाव को बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है और दुनिया भर में उसकी यह पहचान बन गई है।

बुधवार को भारत की ओर से जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर समेत कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। भारतीय सेना ने बयान में बताया कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों पर हुए हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई करेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button