Breaking news : नक्सली मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, एक साथ 31 नक्सली ढेर

बीजापुर: बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच चली भीषण मुठभेड़ में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सुरक्षाबलों को मुठभेड़ बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ में एक साथ 31 नक्सली ढेर हो गए हैं. ये ऑपरेशन हाल के समय में सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं.
बता दें कि सुबह खबर सामने आई थी कि छ्त्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेंड़ हुई. जिसमें 12 नक्सली ढेर हुए हैं और 2 जवान शहीद हो गए. वहीं घटना में सर्च अभियान जारी है, जिसमें ये बड़ा अपडेट सामने आया है
बता दें कि केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। इस साल 6 जनवरी को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट करके सुरक्षा बलों की एक गाड़ी को उड़ा दिया था। इस हमले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड DRG के 8 जवानों और ड्राइवर की जान चली गई थी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले के बाद दोहराया था कि मार्च, 2026 तक भारत से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि डीआरजी दंतेवाड़ा के जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में एक संयुक्त नक्सल रोधी अभियान के बाद स्कॉर्पियो में लौट रहे थे। बीजापुर जिले के बेद्रे-कुटरू रोड पर जब उनका वाहन पहुंचा तो सड़क में प्लांट आईईडी को नक्सलियों ने डेटोनेट कर दिया था। इस विस्फोट में स्कॉर्पियो में सवार सभी डीआरजी जवानों और ड्राइवर की मौत हो गई थी।





