Blind Murder Revealed: 20 दिन बाद अंधेकत्ल का खुलासा

ह्यूमन इंटेलिजेंस और सतत सर्विलांस से सुलझी रहस्यमयी मौत.....

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले मिले एक अज्ञात शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। (Blind Murder Revealed) चिल्हाटी आवासपारा निवासी प्रहलाद साहनी की मौत को लेकर शुरू में मामला संदिग्ध परिस्थितियों का था, लेकिन गहन जांच के बाद हत्या की परतें खुलती चली गईं। 7 दिसंबर की रात सकरी शराब भट्ठी के पास शराब के नशे में मृतक द्वारा गाली-गलौच करने पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद बजरंगपारा निवासी तीन युवकों—पुरूषोत्तम वर्मा उर्फ आसाराम, प्रियांशु वर्मा और प्रियनाथ वर्मा उर्फ बाबू अंडा ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक पहले से जेल में निरुद्ध

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें बहस और गाली-गलौच की आवाजें सुनाई दीं; परिजनों ने आवाज की पहचान मृतक के रूप में की, जो जांच के लिए अहम सुराग बना। (Blind Murder Revealed) अगले दिन सुबह उसी स्थान पर शव मिलने से मामले ने गंभीर मोड़ लिया।

लगातार सर्विलांस, स्थानीय सूत्रों और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर कड़ियां जुड़ती गईं और आरोप सिद्ध होने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि तीसरा आरोपी पहले से ही अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चेहरे और आंख के पास आई चोटें रात में हुई मारपीट का परिणाम थीं, जिसके चलते ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री अब उजागर हो गया है……….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई