Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Blast In The factory: रियल इस्पात फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 से अधिक की मौत, कई घायल

भाटापारा में मौत का धमाका,

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला औद्योगिक हादसा घटित हुआ, (Blast In The factory) जिसने विकास के दावों के बीच सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। भाटापारा अंतर्गत निपानिया स्थित ‘रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री’ में सुबह कामकाज के दौरान अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूँज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी और फैक्ट्री परिसर पल भर में धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिर गया।

स्पंज आयरन प्लांट बना ‘डेथ चैंबर’, बिलासपुर में भर्ती घायलों के लिए मची चीख-पुकार, (Blast In The factory) 

इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री के भीतर मची भगदड़ और चीख-पुकार के बीच बचाव कार्य शुरू किया गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झुलसे हुए मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया है, जिन्हें बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल के समीप स्थित बीटीआरसी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुखद बात यह है कि इन पांच घायलों में से तीन सदस्य एक ही परिवार के हैं, जिनका पूरा भविष्य अब अस्पताल के बिस्तरों पर टिका है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम इन मजदूरों की जान बचाने में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों और गरीब मजदूरों की जान की कीमत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई