BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट में: सांसदों-विधायकों को सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा पत्र; अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश

सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार अपना तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ के खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट के कमलेश्वरपुर में आयोजित किया है। यह शिविर 7 जुलाई सुबह से 9 जुलाई शाम 4 बजे तक चलेगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कई वरिष्ठ मंत्री एवं नेता शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर शिविर की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि 7 जुलाई सुबह 10 बजे तक सभी को शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। बिना अनुमति के अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।

image 82 2

सीमित सहयोगियों को ही अनुमति

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी सांसद, विधायक या मंत्री 2-3 सहयोगियों को ही साथ ला सकते हैं। उनके PA, PSO और ड्राइवर के लिए अलग व्यवस्था की गई है। शिविर स्थल तक छोटे वाहनों की अनुमति नहीं होगी, इसके लिए मिनी बस सेवा दी जाएगी।

दिनचर्या और फोटो सेशन

शिविर में आने वाले नेताओं को तीन दिनों तक तय दिनचर्या का पालन करना होगा। समापन से पहले सामूहिक फोटो सेशन भी रखा गया है, जिसमें सभी वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि एक साथ शामिल होंगे।

पर्यटन स्थलों के भ्रमण की छूट

शिविर के दौरान सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और सूरजपुर के पर्यटन और धार्मिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। शिविर खत्म होने के बाद प्रतिनिधि अपनी सुविधा से भ्रमण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पत्र लिखकर साफ कहा है कि यह शिविर केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि भाजपा संगठन को मजबूत करने का अवसर है। सभी को समय पर उपस्थित होना जरूरी है। भाजपा ने इस शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी का मानना है कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा और संगठन को मजबूत बनाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button