भाजपा का कांग्रेस पर वार: भूपेश और चैतन्य बघेल पर ‘वोट चोर-नोट चोर’ का तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कार्टून पोस्ट किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को घेरते हुए ‘वोट चोर और नोट चोर’ लिखा गया है।

भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती की गई थी। पेटियों में वोट भरकर भागा जाता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार है, इसलिए कोई नहीं बचेगा।

एनजीओ घोटाले पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि निशक्त जनों की राशि का बंदरबांट बेहद शर्मनाक है। अधिकारियों को जांच में सहयोग करना चाहिए।

वहीं, 71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए करती रही, लेकिन भाजपा सरकार की योजनाओं से नक्सली अब हथियार छोड़ रहे हैं। हमारी सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई